चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: पंजाब कांग्रेस में चुनाव से महज आठ महीने पहले अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के पांच दिवसीय दौरे के दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनका गुट अब तक उनसे मिलने नहीं पहुंचा है।
बघेल ने दो अलग-अलग नेताओं के जरिए चन्नी गुट से बातचीत की कोशिश की, लेकिन चन्नी पक्ष की तरफ से कोई प्रतिनिधि उनकी किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुआ।
प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग को नहीं बदला जाएगा। इस बयान के बाद चन्नी गुट ने संकेत दे दिया है कि वह अपनी नाराजगी सीधे हाईकमान के सामने रखेगा।
दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का खेमा लगातार भूपेश बघेल के साथ खड़ा नजर आ रहा है।
ऐसे में अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि चन्नी गुट को बातचीत की मेज तक कैसे लाया जाए। उससे भी बड़ा सवाल यह है कि चन्नी अपना अगला कदम क्या उठाएंगे।
ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक