पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक

by Manu
चन्नी

चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बनाए रखने के पार्टी आलाकमान के फैसले के दो दिन बाद, कांग्रेस नेता और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है।

यह घोषणा बुधवार को 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की विभिन्न समितियों के ऐलान के साथ की गई थी।

इस पद पर नियुक्ति न मिलने से ‘नाराज’ बताए जा रहे चन्नी गुरुवार को पूरे दिन किसी के संपर्क में नहीं आए। यहां तक कि चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी उन्होंने पार्टी आलाकमान को बधाई तक नहीं दी है।

आमतौर पर यह परंपरा रही है कि नई घोषणाओं के बाद पार्टी के नेता शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।

ये भी देखे: नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं चरणजीत चन्नी – बलतेज पन्नू

You may also like