सीरिया के दमिश्क में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के पास धमाका

by Manu
मैंक्रो

दमिश्क, 07 जुलाई 2026: Syria Damascus Serial Blast: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच मंगलवार को राजधानी दमिश्क में बड़ा धमाका हुआ। विस्फोट उस होटल के पास हुआ जहां मैक्रों ठहरे हुए हैं।

मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने एक साथ कई धमाकों की आवाज सुनी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इलाके से घना धुआं उठता दिख रहा है।

धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मैक्रों बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क आने वाले यूरोपीय संघ के पहले बड़े नेता हैं। इस यात्रा को क्षेत्रीय परिस्थितियों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अभी तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़े: जालंधर BSF मुख्यालय IED ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान और ISI कनेक्शन

You may also like