केतन अग्रवाल को न्याय दिलाने की मांग, चंडीगढ़ में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

by Manu
Ketan Agarwal

चंडीगढ़, 06 जुलाई 2026: केतन अग्रवाल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 प्लाजा में बड़ी संख्या में लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी पीड़ित के साथ उसके लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर ‘जस्टिस फॉर केतन अग्रवाल’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल एक व्यक्ति को न्याय दिलाने की लड़ाई नहीं, बल्कि निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और समान अधिकारों की मांग से जुड़ा अभियान है।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि न्याय व्यवस्था में किसी भी पीड़ित के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हर पीड़ित की आवाज सुनी जानी चाहिए, चाहे वह पुरुष हो या महिला। न्याय का कोई जेंडर नहीं होता।

ये भी देखे: पुणे हत्याकांड में नया मोड़, ‘सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में जानता था गोयल परिवार’

You may also like