ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए तीन बेटे, मुजतबा गायब

by Manu
Khamenei

चंडीगढ़, 06 जुलाई 2026: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। हालांकि, खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल से जान का खतरा होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ और ‘किल बीबी’ (इजराइल के प्रधानमंत्री) के नारे लगाए।

साथ ही, पूर्व सुप्रीम लीडर का बदला लेने की मांग की। आज सोमवार को तेहरान की सड़कों से खामेनेई की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी देखे: अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री

You may also like