अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, 28 अगस्त तक चलेगी, 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन

by Manu
अमरनाथ यात्रा

जम्मू, 03 जुलाई 2026: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। यह 28 अगस्त तक यानी 57 दिन तक चलेगी। अनुमान है कि इस दौरान 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। यह गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया। इस जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री शामिल थे। इन्हें 259 वाहनों के सुरक्षा घेरे में रवाना किया गया।

कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद तुरंत नीचे लौटने की सलाह दी गई है। यात्रा मार्ग पर हर 2 किलोमीटर पर ऑक्सीजन बूथ बनाए गए हैं। दोमेल रूट पर चार जगह बड़ी स्क्रीन के जरिए मौसम की जानकारी दी जा रही है। बालटाल रूट पर 12 जगह वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं।

अमरनाथ यात्रा दो रास्तों से की जाती है। पारंपरिक रास्ता 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम से है। दूसरा रास्ता गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते से है।

ये भी देखे: Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, भारी बारिश के कारण फैसला

You may also like