किन्नौर के चोलिंग में बादल फटने से मची तबाही, NH-5 पर मलबे का अंबार, यातायात बाधित

by Manu
Kinnaur Cloudburst

किन्नौर, 03 जुलाई 2026: Kinnaur Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मच गई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो वाहन मलबे में दब गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि वाहनों में रखा कुछ सामान मलबे और तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

राहत भरी खबर यह रही कि बादल फटने से बाधित हुआ शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) चोलिंग के पास बहाल कर दिया गया है। मलबा हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था। मार्ग बहाल होने के बाद शिमला और किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू किया गया है।

ये भी देखे: Chamba Cloudburst: चंबा में बादल फटा, मकान ढहने से दो लोगों की मौत; 39 सड़कें भी बंद

You may also like