चंडीगढ़ स्कूलों और हरियाणा CM नायब सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
चंडीगढ़ बम धमकी

चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए आई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

चंडीगढ़ के स्कूल आज गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले थे। ठीक उसी दिन यह धमकी आई है। धमकी पहले चरण में चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-47 के केंद्रीय विद्यालय को मिली है।

ईमेल में बम धमाके, आईडी और ड्रोन हमले की धमकी दी गई है। धमकी में चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे का समय दिया गया है।

ये भी देखे: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा CM ऑफिस का भी नाम

You may also like