एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, 17 साल की कमलिनी को मौका

by Manu
BCCI

नई दिल्ली, 30 जून 2026: अगले महीने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया है। BCCI की सीनियर चयन समिति ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया की जगह जी. कमलिनी को मौका दिया है। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है।

खराब फॉर्म से जूझ रही विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह WPL में मुंबई इंडियंस से खेलने वाली 17 साल की युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को शामिल किया गया है। यास्तिका विश्व कप के दौरान मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। उन्होंने 4 मैचों की 3 पारियों में 13.66 की औसत और 117.14 के स्ट्राइक रेट से केवल 41 रन बनाए।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

ये भी देखे: महिला टी20 विश्व कप 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम घोषित

You may also like