अंबाला में 4 साल का बच्चा 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, SDRF और सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

by Manu
Borewell

अंबाला, 30 जून 2026: हरियाणा के अंबाला के धन्यौड़ा गांव में मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे एक 4 साल का बच्चा 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे की पहचान निर्भय के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ खेत में आया था और चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह खुले बोरवेल में गिर गया।

परिजनों ने तुरंत गांव के सरपंच और जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीसी अजय तोमर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बोरवेल की गहराई को देखते हुए SDRF और सेना की टीम को भी बुलाया गया है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

ये भी देखे: Gulmarg Gondola: गुलमर्ग में रोपवे में आई खराबी, 300 पर्यटक हवा में फंसे, सेना से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

You may also like