3
गुलमर्ग, 25 मई 2026: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में अचानक खराबी आने के बाद करीब 300 पर्यटक हवा में केबिनों में फंस गए है। रोपवे के केबिन रुकते ही पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सेना, पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गुलमर्ग गंडोला की क्यूआरटी टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने की अपील की।
मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू कार्य में कुछ दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है।
ये भी देखे: माता वैष्णो देवी धाम में आधी हुई श्रद्धालुओं की संख्या, जाने क्यों नहीं आ रहे लोग