राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे हुई पूछताछ, बयान दर्ज

by Manu
चंपत राय

अयोध्या, 30 जून 2026: चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से सोमवार को 3 घंटे तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल पूछे। उनके बयान का मिलान अन्य गवाहों और दस्तावेजों से किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान चंपत कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। जरूरत पड़ी तो उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी। इस दौरान पुलिस भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी पहुंची और मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों से पूछताछ की।

इस बीच श्रीराम जन्मभूमि में 17 साल से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव को हटाकर गोरखपुर भेज दिया गया है। काउंटिंग रूम समेत पूरे मंदिर परिसर में लगे करीब 1,600 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा, पदाधिकारी गोपाल राव समेत 70 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। इनमें ट्रस्ट से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं।

140 गवाहों के बयान दर्ज करने की तैयारी चल रही है। जेल में बंद टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश, अवनीश और सुभाष श्रीवास्तव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। कोर्ट ने उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

You may also like