बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

by Manu
CM सम्राट चौधरी

पटना, 29 जून 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बैठक में बिहार की कई बड़ी सड़क और पुल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। राज्य सरकार इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय स्वीकृति और आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध करेगी।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच होने वाली बैठक का मुख्य एजेंडा करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क और पुल परियोजनाओं को तेज गति देना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से बिहार के सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की योजना है।

बैठक में डुमराव, विक्रमगंज, सफिया सराय और जहानाबाद में नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण पर भी चर्चा होगी। इन पुलों के बनने से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलेगी और लोगों की आवाजाही सुगम होगी।

ये भी देखे: भरत तिवारी एनकाउंटर पर 8 दिन बाद बोले CM सम्राट चौधरी, कहा – दोषी को सजा होगी

You may also like