चेन्नई, 27 जून 2026: तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हुआ।
लगभग पांच दशक तक तमिल फिल्म उद्योग को समर्पित करने वाले भाग्यराज ने अभिनय, निर्देशन और पटकथा लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया।
भाग्यराज ने जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वे 1977 में आई बालचंदर की फिल्म ‘16 वयथिनिले’ में छोटे रोल के साथ बड़े पर्दे पर दिखे थे। इसके बाद उन्होंने ‘सिगप्पू रोजक्कल’ (1978) में अभिनय किया और फिल्म के डायलॉग भी लिखे।
धीरे-धीरे वे असिस्टेंट डायरेक्टर बने और कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। 1979 में आई फिल्म ‘सुवरिल्लाधा चित्थिरांगल’ से उन्होंने बतौर निर्देशक डेब्यू किया।
उनकी बतौर निर्देशक चर्चित फिल्मों में ‘ओरु काई ओसाई’, ‘डार्लिंग, डार्लिंग, डार्लिंग’ और ‘अवसारा पुलिस 100’ शामिल हैं। साल 2010 में उन्होंने अपनी बेटे अभिनीत फिल्म ‘सिद्दू 2’ का निर्देशन भी किया था।
ये भी देखे: वेटरन अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन