कन्नौज, 27 जून 2026: कन्नौज में जनसुनवाई के दौरान मक्का खरीद केंद्र से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को ग्यासपुर स्थित केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। डीएम ने वहां धीमी खरीद प्रक्रिया और किसानों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई।
शनिवार दोपहर दो बजे सौरिख थाने में जनसुनवाई पूरी करने के बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार खडिनी सीधे मक्का खरीद केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें मक्का खरीद की गति काफी सुस्त मिली। इस पर डीएम ने तुरंत आपत्ति दर्ज की।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं की जानी चाहिए। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी कोई लापरवाही सामने आई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखे: चंदौली को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली