लखनऊ, 26 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मजबूत काम कर रही है। खासकर पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं बेहद प्रभावी साबित हो रही हैं। पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना लाखों छात्र-छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में प्रयागराज जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।
प्रयागराज में सबसे ज्यादा 1,69,489 छात्रों को इस योजना का लाभ मिला है। सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र अब उच्च शिक्षा हासिल करने में सक्षम हो रहे हैं।
वर्ष 2025-26 में पिछड़ा वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में करीब 27 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई है। प्रयागराज के बाद गाजीपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा जहां 1.34 लाख से अधिक छात्रों को लाभ मिला।
आजमगढ़ में 1.19 लाख से ज्यादा, जौनपुर में 1.15 लाख से अधिक और वाराणसी में 88,859 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
ये भी देखे: यूपी सरकार शुरू करेगी शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना, CM योगी ने की घोषणा