वेनेजुएला भूकंप में अबतक 235 लोगों की मौत, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी

by Manu
वेनेजुएला भूकंप

काराकास, 26 जून 2026: वेनेजुएला में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। महज एक मिनट के अंदर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो झटकों में अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत हो चुकी है। 1500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बचावकर्मी और स्थानीय लोग मलबे में फंसे सैकड़ों लोगों को निकालने के लिए लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

भूकंप में करीब 250 इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गई हैं। लगभग 200 लोग ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हुए हैं। एक वेबसाइट ने 46,000 से अधिक लोगों को लापता बताते हुए सूची जारी की है।

स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम तेजी से कर रही हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई इलाकों में अभी भी लोगों को फंसा हुआ माना जा रहा है।

ये भी देखे: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, पीएम मोदी ने जताया दुख और मदद का दिया प्रस्ताव

You may also like