अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव समेत 8 गिरफ्तार, चंपत राय के करीबी है टिन्नू

by Manu
टिन्नू यादव राम मंदिर

अयोध्या, 26 जून 2026: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और 14 दिन की रिमांड मांगेगी।

मामले में ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर गुरुवार शाम पहली FIR दर्ज की गई। इसमें टिन्नू के अलावा लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है। इनमें ज्यादातर आरोपी चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं।

हालांकि, FIR में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा जैसे बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को योगी सरकार ने SIT गठित की। SIT ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी। संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं।

इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह 11 बजे रामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। दर्शन के बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

ये भी देखे: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले CM योगी – SIT दूध का दूध, पानी का पानी करेगी

You may also like