मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता, BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का चयन

by Manu
बिहार सरकार

पटना, 22 जून 2026: बिहार सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना’ के शानदार परिणाम सामने आए हैं। हाल ही में घोषित 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा के अंतिम परिणामों में इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले 101 अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया है।

विभाग के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु इस योजना के तहत कुल 2164 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से अब तक 2095 योग्य अभ्यर्थियों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया था।

प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले 2095 लाभुकों में से कुल 386 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा (Mains) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। साक्षात्कार प्रक्रिया के पश्चात कुल 101 अभ्यर्थियों ने अंतिम मेधा सूची में अपना स्थान पक्का किया। इन 101 अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से 14 अभ्यर्थियों ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) और 12 अभ्यर्थियों ने बिहार पुलिस सेवा (BPS) में सफलता प्राप्त की है। शेष अन्य अभ्यर्थियों को राज्य की विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं आवंटित की गई हैं।

योजना के लाभुकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप 100 में भी अपना दबदबा बनाया है। रैंक 11 – मो. इश्तियाक रहमान, रैंक 16 – रिया रानी शाह एवं रैंक 81 – सुदर्शन शर्मा का बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) एवं रैंक 68 – महिमा गुप्ता का बिहार पुलिस सेवा (BPS) में चयन हुआ है।

ये भी देखे: बिहार सरकार ने “ब्रांड बिहार” पहल की शुरुआत की, राज्य की छवि और निवेश स्थिति होगी मजबूत 

You may also like