फरीदाबाद, 22 जून 2026: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में फरीदाबाद विकास और कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बन चुका है, लेकिन विपक्ष को यह विकास पच नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि करीब 12 साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग अंधेरे में डूबे रहते थे। आज राजमार्गों से लेकर गांवों की सड़कों तक बेहतर रोशनी की व्यवस्था है। मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद अब देश के प्रमुख संपर्क केंद्रों में शामिल हो गया है। यहां से सड़क मार्ग के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधा संपर्क मार्ग उपलब्ध है। साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए देश के कई प्रमुख शहरों से जुड़ाव हो गया है। कृष्णपाल गुर्जर ने दावा किया कि 2014 से पहले फरीदाबाद की सड़कों की स्थिति बेहद खराब थी। कांग्रेस सरकार दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्य भी प्रभावी ढंग से पूरा नहीं कर सकी थी।
ये भी देखे: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह ठेकेदारों को दी चेतावनी