राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पैतृक गांव पहाड़पुर को बनाया जाएगा ‘सूर्यग्राम’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

by Manu
पहाड़पुर गांव में पीएम मोदी

पहाड़पुर, 20 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पैतृक गांव पहाड़पुर को जल्द ही ‘सूर्यग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत गांव के हर परिवार को सौर ऊर्जा से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पर शीघ्र काम शुरू होगा।

ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, “मयूरभंज की बेटी आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान हैं। उनके गांव आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।”

ये भी देखे: पीएम मोदी ने ओडिशा को दी ₹47,600 करोड़ की सौगात, कहा – पूर्वी भारत अब विकास का गेटवे

You may also like