NEET-UG री-एग्जाम से पहले हरियाणा में NTA ने की मॉक ड्रिल, बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार

by Manu
NTA मॉक ड्रिल

चंडीगढ़, 20 जून 2026: नीट-यूजी री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को हरियाणा में मॉक ड्रिल आयोजित की। परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और CRPF के सहयोग से मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई।

मॉक ड्रिल के दौरान मीडिया को जानबूझकर दूर रखा गया। हरियाणा के 19 जिलों में कुल 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस स्टैंडों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। बीकानेर मंडल की ओर से तीन विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

शुक्रवार को प्रश्न पत्र एयरप्लेन से हिसार एयरपोर्ट पहुंचाए गए। इन्हें भारतीय सेना की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

परीक्षा वाले दिन प्रश्न पत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को सौंपी गई है।

ये भी देखे: NTA कराएगा CUET UG 2026 की विशेष पुनर्परीक्षा, 3,765 छात्रों को मिलेगा मौका

You may also like