परभणी, 20 जून 2026: महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार दोपहर हॉल की छत गिर गई। हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि 30 से 40 लोग घायल हुए हैं। मंदिर के ठीक सामने सभामंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर के समय श्रद्धालु प्रसाद ले रहे थे तभी अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर भरभराकर गिर पड़ा।
इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए काफी भीड़ थी। हादसे में घायल 10 श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में भारी बारिश का कहर, घर की छत गिरी, तीन बच्चे मलबे में दबे