दिल्ली के पश्चिम विहार में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

by Manu
गुरु रंधावा जिम

चंडीगढ़, 11 जून 2026: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सुबह एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह जिम राजौरी गार्डन के दो कारोबारियों का है। जिम का ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा है।

हमलावरों ने जिम पर कम से कम 7 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में गुरु रंधावा को चेतावनी देते हुए लिखा गया कि उन्हें सलमान खान से दूर रहने की हिदायत दी गई थी क्योंकि सलमान उनका दुश्मन है, लेकिन वह उनके बहुत करीबी बन रहे थे। गैंग ने आगे लिखा कि जितने भी देशद्रोही हैं, उन्हें कहीं भी मार दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें: BREAKING: अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग, बदमाश बाइक पर आए

You may also like