हांसी, 11 जून 2026: हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 5 सेकंड के अंदर करीब 10 राउंड फायर किए। कई गोलियां कपिल की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय कपिल फव्वारा चौक पर दुकानों के रैंप के पास युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में वार्म-अप कर रही शिखा नाम की एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि साफ कैद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। सीआईए टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।
कपिल मूल रूप से जींद जिले के गांव दलम वाला का रहने वाला था। वह कई सालों से हांसी में जिम चला रहा था। उसकी कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश किया जा रहा है।
ये भी देखे: हांसी में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी, 4 लोग घायल, गांव में पुलिस तैनात