दिल्ली, 9 जून 2026: दिल्ली में अब सड़कें स्मार्ट और डस्ट-फ्री बनने वाली है। दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।
सोमवार को लोक निर्माण विभाग (PWD), केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के बीच त्रिपक्षीय समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पहले से ही वॉल-टू-वॉल रोड कार्पेटिंग, डस्ट पॉल्यूशन कंट्रोल, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग, वाटर स्प्रिंकलिंग सिस्टम और ग्रीन कॉरिडोर डेवलपमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि यह नया समझौता इन सभी प्रयासों को वैज्ञानिक, व्यवस्थित और दीर्घकालिक ढांचा प्रदान करेगा, जिससे राजधानी में स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ सड़क अवसंरचना के विकास को नई गति मिलेगी।
ये भी देखे: दिल्ली में बनेंगे ओलंपिक स्तर के खेल परिसर, 2035 ओलंपिक की मेजबानी लक्ष्य