पटना, 6 जून 2026: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अशरफ अंसारी के नाम पर मुहर लगाई है।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। पार्टी ने इसे समावेशी सोच और लंबे समय से जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मान का महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
नेताओं का कहना है कि यह फैसला ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प को और मजबूती देगा। साथ ही संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।
अशरफ अंसारी के नाम पर सहमति मिलने पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह और प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान ने खुशी जताई।
ये भी देखे: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार वाली सीटें भी शामिल