बेंगलुरु, 5 जून 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव 18 जून को होना है। खड़गे के साथ राहुल गांधी, कर्नाटक मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद मौजूद रहे।
खड़गे के साथ कांग्रेस के अन्य उम्मीदवार पवन खेड़ा और मंसूर अली खान ने भी कर्नाटक विधानसभा सचिव विशालाक्षी को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “सभी विधायकों और मेरे नेताओं ने एकमत से मुझे चुना है। मुझे पूरा विश्वास है कि सब एकजुट रहेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।”
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस के सांसद कर्मवीर बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया ने ली राज्यसभा में शपथ