6
चंडीगढ़, 16 अप्रैल 2026: हरियाणा कांग्रेस के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने आज राज्यसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली।
राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी सदन में मौजूद रहीं।
शपथ लेने से पहले कर्मवीर बौद्ध ने दोनों नेताओं का आशीर्वाद लिया। कर्मवीर बौद्ध के राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में काफी अंदरूनी खींचतान और असंतोष देखा गया था। टिकट वितरण पर कई वरिष्ठ नेताओं और दावेदारों ने असहमति जताई थी।
इसी दिन हरियाणा के भाजपा सांसद संजय भाटिया ने भी राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने हिंदी में शपथ ली।
ये भी देखे: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बोले- ‘पहले तो हम यहीं न थे’