4
पटना, 5 जून 2026: पटना उच्च न्यायालय की नई मुख्य न्यायाधीश के रूप में वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी एम. राय ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम. राय ने पटना हाईकोर्ट की 48वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, न्यायपालिका और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इसके तुरंत बाद मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी एम. राय पटना उच्च न्यायालय पहुंचीं और उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
ये भी देखे: पटना हाईकोर्ट ने बिहार के 42 विधायकों को जारी किया नोटिस, मचा सियासी हड़कंप