पटना, 5 जून 2026: पटना पुलिस ने लोकप्रिय शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। कदमकुआं थाने में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि खान सर ने उन्हें गोली चलाने का आदेश दिया था और बोला था कि बाकी हम संभाल लेंगे। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।
यह केस BNS की धारा 109 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती।
FIR दर्ज होने के बाद खान सर की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। वहीं लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर IG कार्यालय में पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक चल रही है।
पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी कोचिंग सेंटर के बहकावे में न आएं।
खान सर ने कहा कि उन्हें FIR की जानकारी नहीं है। वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की थी और उनकी एजेंसी इस मामले को देख रही है।
ये भी देखे: पटना में TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, छात्र नेता दिलीप समेत 4 अरेस्ट