भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने 32 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। केएस भरत ने 2023 और 2024 के बीच भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले और 20.09 की औसत से 221 रन बनाए।
उन्हें शुरू में वेस्टइंडीज दौरे पर बैक-अप विकेटकीपर के रूप में चुना गया था। इसके बाद 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के जरिए उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया। उनका आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।
भरत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, “गर्व और कृतज्ञता के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।”
उन्होंने बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, वीडीसीए, अपने कप्तानों विराट कोहली और रोहित शर्मा तथा कोच राहुल द्रविड़ को धन्यवाद दिया।
भरत ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के लिए 10 मैच खेले और 199 रन बनाए।
ये भी देखे: भारतीय लेग-स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास