बंगाल में TMC में बड़ी टूट का खतरा, बागी विधायकों ने 59 विधायकों के सिग्नेचर वाला पत्र स्पीकर को सौंपा

by Manu
TMC rebal mla

कोलकाता, 3 जून 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट का खतरा अब काफी बढ़ गया है। TMC के बागी विधायकों ने बुधवार को बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बागियों ने 59 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा स्पीकर को सौंपा है। उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाने और सियुली साहा व जावेद खान को उप नेता विपक्ष बनाने की मांग की है।

बागी विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने खुद को असली टीएमसी विधायक घोषित करते हुए दावा किया कि उनके पास 59 विधायकों का समर्थन है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने हाल ही में ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी से निकाल दिया था।

एक बागी विधायक मुस्तफिज़ुर रहमान ने कहा कि उन्होंने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा, “सही आंकड़ा मुझे नहीं पता, लेकिन कई विधायकों के साइन मिले हैं।”

दूसरी बागी विधायक प्रिया पॉल ने कहा, “मैं अभी अंदर विधानसभा जा रही हूं। मीटिंग के बाद बताऊंगी।”

ये भी देखे: पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला

You may also like