कुवैत, 3 जून 2026: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बुधवार को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ। हमले में टर्मिनल-1 के यात्री भवन को निशाना बनाया गया।
इस घटना के बाद कुवैत ने अपना पूरा हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया। कुवैत सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी हवाई यातायात को निलंबित कर दिया गया है और उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुवैत आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 4 जून 2026 दोपहर 12 बजे तक सस्पेंड कर दी हैं।
ये भी देखे: West Asia War: अबू धाबी में कार पर गिरी मिसाइल, 1 फलस्तीनी नागरिक की मौत