2
चंडीगढ़, 31 मई 2026: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली जिले में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी रविवार को हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे।
इसी दौरान उनके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में चोट आई है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में हमला हुआ था। चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक पर भीड़ ने अंडे फेंके, धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे।
ये भी देखे: अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने किया प्रदर्शन का ऐलान