डीके शिवकुमार आज बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम, 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

by Manu
डीके शिवकुमार

बेंगलुरु, 3 जून 2026: डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 30 मई को उन्हें पार्टी का नेता चुना गया था। वे सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे।

शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि नई कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची कांग्रेस हाईकमान बुधवार सुबह या दोपहर तक जारी करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया में चल रहे नाम आधिकारिक नहीं हैं। असली लिस्ट दिल्ली से आएगी।

सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

ये भी देखें: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, आज बेंगलुरु में CLP बैठक, डीके शिवकुमार बनेंगे नए नेता

You may also like