सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, आज बेंगलुरु में CLP बैठक, डीके शिवकुमार बनेंगे नए नेता

by Manu
dk shivakumar

चंडीगढ़, 30 मई 2026: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद आज कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने की पूरी संभावना है। पार्टी ने सभी विधायकों को बैठक में बेंगलुरु में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, आज नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार 3 जून को अपनी नई कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और आगामी मंत्रिमंडल को लेकर विस्तार से चर्चा की।

आज होने वाली CLP बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, नए चेहरों को मौका देने और डिप्टी सीएम पद जैसे अहम मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान की कोशिश है कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाए, ताकि सभी नए मंत्री एक साथ शपथ ले सकें। आज की बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी में ही विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

You may also like