गोरखपुर, 3 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में सुबह 10:30 बजे तीन मंडलों की संयुक्त खरीफ गोष्ठी में शामिल होंगे। इस गोष्ठी में कृषि, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर, डीएम, सीडीओ तथा सभी संबंधित अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद रहेंगे।
गोष्ठी समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री करीब 11:30 बजे गोरखपुर के औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) सेक्टर-13 स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। 42 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार इस कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले मोड पर रेडीमेड गारमेंट यूनिट्स की सुविधा होगी। यहां लगभग 80 उद्यमियों को जगह आवंटित की जाएगी।
इस अवसर पर सीएम योगी GIDA क्षेत्र में एलआईजी-ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही करीब 208 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
ये भी देखे: सीएम योगी ने गोरखपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का किया उद्घाटन