नॉर्वे, 3 जून 2026: R Praggnanandhaa in Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस 2026 के आठवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को फिर से हरा दिया है। 20 साल के चेन्नई के इस युवा ग्रैंडमास्टर ने 3 जून को कार्लसन को मात देकर इतिहास रच दिया।
प्रज्ञानंदा ने इसी टूर्नामेंट के तीसरे दौर में भी कार्लसन को हराया था। इस तरह 19 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी एक खिलाड़ी ने नॉर्वे के विश्व नंबर एक को एक ही क्लासिकल टूर्नामेंट में दो बार हराया हो। इससे पहले वर्ष 2007 में लिनारेस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने कार्लसन को दो बार हराया था। खास बात यह भी है कि प्रज्ञानंदा ने 2024 के नॉर्वे चेस में भी कार्लसन को हराया था।
इस हार के बाद कार्लसन काफी परेशान नजर आए। उन्होंने अपना सिर हिलाया और युवा भारतीय से दूसरी बार हारने के बाद तुरंत खेल स्थल से बाहर चले गए। इस जीत के साथ प्रज्ञानंदा के 12 अंक हो गए हैं और वह टूर्नामेंट तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अभी दो दौर बाकी हैं और वह खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।
ये भी देखे: Norway Chess: डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को हरा रचा इतिहास