दिल्ली, 3 जून 2026: Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में 12 से 14 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल बताए जा रहे है। रेस्टोरेंट बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहा था। आग लगने के बाद आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए।
रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, जिसमें विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने मैक्स अस्पताल है। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इसी गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। घटना के समय रेस्टोरेंट में नाश्ता चल रहा था और करीब 60 लोग मौजूद थे।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि हादसे में 12 से 14 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी रेस्टोरेंट में फंसे हो सकते हैं।
ये भी देखे: दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल