2
गोरखपुर, 3 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम चिलुआताल पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में तालाबों और पोखरों पर कब्जा कर लिया जाता था। बाद में वहां अवैध इमारतें बना दी जाती थीं। अब सरकार तालाबों को बचाने के साथ-साथ उनका सौंदर्यीकरण भी करा रही है।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि चिलुआताल के विकास का पहला चरण शुरू हो चुका है। आगे भी कई योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित कर एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
सीएम ने यह भी बताया कि कोल इंडिया के सहयोग से यहां फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट से 20 मेगावाट बिजली पैदा होगी।
ये भी देखे: कुशीनगर में विपक्ष पर बोले CM योगी, कहा- एक समय भ्रष्टाचार और अराजकता से जूझ रहा था UP