हरियाणा BJP की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज संभालेंगी पदभार

by Manu
डॉ. अर्चना गुप्ता बीजेपी

पंचकूला, 3 जून 2026: हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज पंचकूला के पंचकमल मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी। पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

43 साल बाद हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष पद पर कोई महिला पहुंची है। इससे पहले वर्ष 1980 में डॉ. कमला वर्मा (स्वर्गीय) पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। गजब की बात यह है कि दोनों ही डॉक्टर रही हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता पंचकमल मुख्यालय में पदभार संभालने वाली हरियाणा भाजपा की पहली प्रदेशाध्यक्ष होंगी। भाजपा का प्रदेश मुख्यालय 2025 में रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हुआ था। इस तरह 35 साल बाद पंचकूला में प्रदेश कार्यालय की वापसी हुई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी और तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने 6 अप्रैल 2025 को पार्टी स्थापना दिवस और रामनवमी के अवसर पर पंचकमल मुख्यालय का विधिवत उद्घाटन किया था। मुख्यालय के सामने अटल पार्क और अटल चौक भी बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सभागार का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

ये भी देखे: पंच कमल कार्यालय में हरियाणा बीजेपी की बड़ी बैठक, मोहन लाल बड़ौली और सीएम सैनी मौजूद

You may also like