सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, अब जजों की संख्या बढ़कर 37 हुई

by Manu
Supreme Court New Judges Oath

नई दिल्ली, 2 जून 2026: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है। अब स्वीकृत 38 पदों में से सिर्फ एक पद ही खाली रह गया है।

नए नियुक्त जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन पांचों नामों की सिफारिश की थी। सरकार ने महज चार दिनों में इनकी मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत पांच राज्यों में SIR प्रक्रिया को वैध बताया, कहा – कानून के मुताबिक काम किया

You may also like