बेंगलुरु, 2 जून 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीता है। इसके बावजूद टीम बेंगलुरु में कोई विक्ट्री परेड निकालने नहीं जा रही है। RCB के एक सूत्र ने बताया कि फ्रेंचाइजी सार्वजनिक समारोहों को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी। ऐसे में बेंगलुरु में बड़े स्तर पर कोई जश्न या परेड आयोजित करने की संभावना नहीं है।
टीम ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत था। यह RCB का लगातार दूसरा IPL ट्रॉफी है। पिछले साल 4 जून 2025 को पहला खिताब जीतने के बाद टीम ने जल्दबाजी में विक्ट्री परेड निकाली थी। उस दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी।
बेंगलुरु पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी करलोगों से अपील की है कि वे सड़कों पर जश्न, पटाखेबाजी या कोई भी हुड़दंग न मचाएं। पुलिस ने साफ कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह के विजय उत्सव की अनुमति नहीं होगी। लोग घर पर या निजी जगहों पर ही जीत का जश्न मना सकते हैं।
ये भी देखे: टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड, फाइनल मैच में अंपायर की तरफ फेंका था आइस बैग