बेंगलुरु, 2 जून 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हो गए है। IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता तोड़ने पर उन पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर में अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंक दिया था।
इस घटना को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन में रखा गया। डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी मिले। इनके साथ उनका कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गया। नियमों के मुताबिक पांच डिमेरिट पॉइंट्स पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच के लिए निलंबित कर दिया जाता है।
इससे पहले भी डेविड दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे। मैच नंबर 20 में उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद मैच नंबर 54 में दूसरा उल्लंघन हुआ तो दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए। IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह उल्लंघन दर्ज किया गया।
ये भी देखे: अमिताभ बच्चन भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन, X पर की तारीफ