चंडीगढ़, 31 मई 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या से प्रभावित 3,765 उम्मीदवारों के लिए विशेष पुनर्परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने 30 मई को पहली शिफ्ट की परीक्षा के दौरान केंद्र पर हुई तकनीकी खराबी के कारण इंतजार नहीं किया और परीक्षा दिए बिना ही चले गए थे। NTA ने कहा है कि इन छात्रों को निष्पक्ष अवसर देने के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।
शनिवार को जारी बयान में NTA ने बताया कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। इससे कई उम्मीदवारों को काफी असुविधा और तनाव का सामना करना पड़ा।
कुल 73,106 उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और उनका बायोमेट्रिक पंजीकरण पूरा हुआ। इनमें से 69,341 यानी करीब 95 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा सफलतापूर्वक दी।
3,765 उम्मीदवार देरी के कारण इंतजार नहीं कर सके और परीक्षा छोड़कर चले गए।
ये भी देखे: CUET UG 2026 को लेकर NTA ने जारी किया नया नोटिस, उम्मीदवारों से की अपील