चंडीगढ़, 30 मई 2026: बिग बी अमिताभ बच्चन 15 वर्षीय बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कायल हो गए हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा, “15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।”
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शुक्रवार को मात्र 440 गेंदों में अपने 1000 रन पूरे कर दिए। इस उपलब्धि के साथ वे IPL इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने यह आंकड़ा छूने के लिए 545 गेंदें खेली थीं।
इससे पहले वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया था। गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव इस सीजन में अब तक 72 छक्के जड़ चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
ये भी देखे: क्वालिफायर-2 में आज GT बनाम RR, क्या RR को फाइनल में पहुंचा पाएंगे वैभव सूर्यवंशी ?