चंडीगढ़, 30 मई 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) भर्ती के उन अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है जो पहले आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में अनुपस्थित रहे थे।
आयोग ने नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आने वाले इन अभ्यर्थियों का पीएमटी 1 जून से 5 जून 2026 तक पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
20 अप्रैल से 1 मई के बीच अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का परीक्षण : 1 जून
शेष अनुपस्थित अभ्यर्थियों के लिए : 2, 3, 4 और 5 जून
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर होगी भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया