चंडीगढ़, 29 मई 2026: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
सभी की नजरें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वैभव ने 12 छक्के लगाए थे।
दूसरी तरफ मौजूदा सीजन की सबसे मजबूत गेंदबाजी लाइनअप वाली गुजरात टाइटंस उन्हें रोकने की पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे गेंदबाज वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे हैं।
सवाल यह है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचा पाएंगे।
9 मई को जयपुर में दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर वैभव को आउट किया था। वैभव ने मात्र 16 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए थे।
ये भी देखे: RCB बनाम GT QF 1: RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची, गुजरात को 92 रन से हराया