गुरुग्राम, 23 मई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे। दोनों नेता दिल्ली से सीधे भोंडसी जेल पहुंचे और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों वरिष्ठ नेता जेल के अंदर गए।
संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने पहले उन्हें 7 दिन का रिमांड लिया था, जिसके बाद दो दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था।
ईडी की जांच वित्तीय लेन-देन और कुछ कारोबारी गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर चल रही है।
ये भी देखे: संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग